February 25, 2026

चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च, पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा

लगभग 40 दिन बाद लैंडर और रोवर चांद के दक्षिणी पोल पर उतरेंगे

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने आज चंद्रयान-3 मिशन सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है। दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर से एलवीएम 3- एम 4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान- 3 को स्पेस में भेज दिया गया है। 16 मिनट बाद रॉकेट ने इसे पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया है। लगभग 40 दिन बाद लैंडर और रोवर चांद के दक्षिणी पोल पर उतरेंगे। यह दोनों 14 दिन तक चांद पर रहकर धरती से आने वाली रेडिएशन का अध्ययन करने के अलावा अन्य प्रयोग करेंगे। अगर यह मिशन सफल रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड रुपए है। 4 साल पहले भेजे गए चंद्रयान-2 की लागत लगभग 603 करोड रुपए रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के पर इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और नया अध्याय बताया है। इसके लिए उन्होंने वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *