June 21, 2026

स्वस्थ आयु के लिए योग व योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न

विकसित भारत के सपने को साकार करने में योग का रहेगा विशेष योगदान: ओम प्रकाश यादव

“मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नागरिकों को योग के प्रति किया जा रहा जागरूक”

नारनौल, पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में योग का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। योग शारीरिक स्वास्थ्य से मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग दिखाता है। यह समाज को मजबूत बनाता है और समाज सशक्त होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। इसी उद्देश्य को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के हर नागरिक को हमारी इस प्राचीन पद्धति के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। विधायक आज सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले उन्होंने बारिश के बीच आईटीआई मैदान में महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने आईटीआई प्रांगण में हरित योग के संदेश को आगे बढ़ाते हुए पौधारोपण भी किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने सभागार में वर्चुअल माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को सुना।
नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि योग हमें जीवन में संतुलन बनाना सिखाता है। योग के माध्यम से भारत ने पूरे विश्व के कल्याण के विचार को आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व भारत की इस पद्धति को अपना रहा है। हमारी इसी प्राचीन पद्धति ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान दुनिया को आत्मविश्वास दिया था।
इस मौके पर योग सहायक अरुण कुमार ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाएं करवाईं। मुख्य अतिथि ने सभी योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक, अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष जेपी सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शशि बाला ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *