June 21, 2026

हमीरपुर में 5 परीक्षा केंद्रों पर 2562 अभ्यर्थियों ने दी नीट-यूजी परीक्षा

हमीरपुर । राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार को दोबारा आयोजित की गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्रों पर 2562 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी।
उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि एनटीए ने हमीरपुर में कुल 2781 उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय मटाहणी, एनआईटी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में परीक्षा केंद्र बनाए थे। विशेष रूप से सक्षम 11 अभ्यर्थियों को एनआईटी का सेंटर आवंटित किया गया था।
चिराग शर्मा ने बताया कि कुल 2781 अभ्यर्थियों में से 219 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पांचों केंद्रों पर यह परीक्षा एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुचारू ढंग से संचालित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *