August 20, 2026

जिला एवं सत्र न्यायधीश और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी किया योग

हमीरपुर । जिला हमीरपुर के विभिन्न न्यायिक परिसरों में भी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए। जिला न्यायिक परिसर में आयोजित योगाभ्यास सत्र में जिला एवं सत्र न्यायधीश पंकज शर्मा, अन्य न्यायिक अधिकारियों, जिला न्यायिक परिसर के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने भाग लिया।
उधर, नादौन के न्यायिक परिसर में भी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुज बहल, न्यायिक परिसर के कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने योगासन और प्राणायाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *