जय बाबा लखदाता छिंज मेला मंदोली का शुभारंभ, विधायक मलेंद्र राजन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
इंदौरा, क्षेत्र के प्रसिद्ध जय बाबा लखदाता छिंज मेला मंदोली का शुभारंभ आज विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले की परंपरा और सांस्कृतिक महत्व की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की सुविधा के लिए ओपन जिम शीघ्र स्थापित किया जाएगा।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छिंज मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल पारंपरिक खेलों को संरक्षित करते हैं बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल भावना को बढ़ावा मिलता है तथा समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायिका मीत कौर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे और कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष करण सिंह पठानिया, दंगल कमेटी के प्रधान एवं पंचायत मंदोली के उपप्रधान ठाकुर जरम सिंह, पंचायत प्रधान बीना ठाकुर, ग्राम पंचायत कांगरेड़ी की प्रधान अनीता शर्मा, पूर्व प्रधान हंसराज, संजय पठानिया,मिंटू शर्मा, बीर सिंह,सुशील शर्मा, ग्राम पंचायत सनौर के प्रधान अनुप कटोच, जगन कुमार, बलवीर सिंह तथा एसएचओ आशीष पठानिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने मेले में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
