June 13, 2026

पंचायत समिति द्रंग के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन 18 जून को

मंडी, नव निर्वाचित पंचायत समिति द्रंग स्थित पधर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 18 जून, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।
पीठासीन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर सुरजीत सिंह ने आज यहां बताया कि पंचायत समिति द्रंग स्थित पधर की बैठक 18 जून को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड द्रंग स्थित पधर में बुलाई गई है। इसमें पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *