June 10, 2026

ओमान के पास जहाज पर हमला

3 भारतीय लापता, 21 को बचाया गया, विदेश मंत्रालय ने की निंदा

मस्कट। ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज ‘सेटोबेलो’ (Settebello) पर हुए हमले में 24 भारतीय क्रू मेंबर्स में से अब तक 21 को बचा लिया गया है और 3 भारतीय लापता बताए जा रहे हैं।मान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और चल रहे खोज और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा है।घटना के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस इलाके में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक है और ये इलाके में चल रहे संघर्ष का सीधा नतीजा है। हम तवान को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की मांग को दोहराते हैं ताकि इलाके में शांति और स्थिरता लौट सके।इलाके में कमर्शियल जहाजों और आम बुनियादी ढ़ांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक इलाके के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना रुकावट के जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *