June 10, 2026

पदम पुरस्कारों के लिए 30 जून तक भेजें आवेदन

हमीरपुर। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, मेडिकल, सामाजिक कार्यों, विज्ञान, नागरिक सेवा, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पदम पुरस्कारों के क्रम में अगले वर्ष के पदम पुरस्कार-2027 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार पदम पुरस्कार-2027 के आवेदन संबंधित विभागों की संस्तुतियों सहित 30 जून तक सामान्य प्रशासन विभाग में पहुंच जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *