June 10, 2026

उपरोजगार कार्यालय इंदौरा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर पदों हेतु 16 जून को होंगे साक्षात्कार

इंदौरा, उपरोजगार कार्यालय इंदौरा के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस सम्बंध में क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पुरुषों के कुल 180 पदों भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 16 जून, 2026 को उपरोजगार कार्यालय इंदौरा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 18 हजार से 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा, जो पद और योग्यता के अनुसार निर्धारित होगा।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रातः 11:00 बजे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने से पहले अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।ऑनलाइन आवेदन के बिना किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार से संबंधित संपूर्ण विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं। रोजगार विभाग ने योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *