June 7, 2026

बाबा महाकाल के दरबार में हुई दिव्य भस्म आरती

श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए

उज्जैन । ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर शनिवार सुबह बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती की गई। बाबा महाकाल के पट भोर चार बजे खोले गए। दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन हुए, पूरा परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोष से गूंज उठा। बता दें कि मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच बाबा महाकाल का हरिओम जल, पंचामृत, दूध और दही से अभिषेक किया गया। बाबा का आकर्षक शृंगार करने के बाद भस्म आरती की गई। मंदिर के पुजारी ने महाआरती संपन्न कराई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। अपने आराध्य देव के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए।
सुबह भोर में भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही पूरे परिसर में ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारे गूंज उठे। मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा।
कपाट खुलने के बाद सबसे पहले भगवान को जल अर्पित किया गया। इसके बाद पंचामृत से बाबा महाकाल का दिव्य अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारों और शंखनाद से गूंजता रहा।
बाबा महाकाल के ‘निराकार से साकार’ रूप का अर्थ शिव के उस आध्यात्मिक और दार्शनिक रूपांतरण से है, जिसमें अनंत, रूपहीन और सर्वव्यापी परमात्मा (निराकार) भक्तों के कल्याण के लिए एक निश्चित और पूजनीय स्वरूप (साकार) में प्रकट होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *