June 4, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को शिमला स्थित उनके आवास ओक-ओवर में प्रातः 09 बजे चिनार पेड़ रोपण के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे।

इसके उपरांत प्रातः 9:30 बजे मुख्यमंत्री शिमला के रिज मैदान में पुलिस एवं पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी व जलवायु परिवर्तन विभागों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और एंटी चिट्टा, क्लीन एंड ग्रीन हिमाचल व जनगणना जागरूकता मिनी रैली के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सायं 4:20 पर वन विभाग द्वारा कम्याणा हिल टॉप पर आयोजित नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *