June 3, 2026

भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए जागरुकता शिविर 4 को

हमीरपुर । भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को साईबर ठगी के प्रति सचेत एवं जागरुक करने तथा उनके पेंशन से संबंधित लंबित मामलों के बारे में कानूनी जानकारियां प्रदान करने के लिए 4 जून को हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने बताया कि इस शिविर में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की विधिक सेवाएं समिति के इम्पैनल्ड अधिवक्ता दीपक भट्ट पेंशन से संबंधित मामलों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। उनके अलावा साईबर सुरक्षा एवं डिजिटल बैंकिंग के विशेषज्ञ भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को डिजिटल बैंकिंग और साईबर सुरक्षा के बारे में जागरुक करेंगे। उपनिदेशक ने जिला के भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से इस शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *