विकास खंड करसोग में अंतिम चरण में हुआ 82.86 प्रतिशत मतदान
करसोग, 30 मई
पंचायती राज चुनाव-2026 के तीसरे व अंतिम चरण में विकास खंड करसोग में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 82.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि विकास खंड करसोग में तीसरे व अंतिम चरण में 11 ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए। इनमें ग्राम पंचायत सनारली, ठाकुरठाणा, भंथल, भडारणू, कुठेहड, खड़कन, केलोधार, बखरौट, काओ कामक्षा, डबरोट और सेरी शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 14407 मतदाताओं में से कुल 11938 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 6005 रही जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 5933 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
.0.
