सावन मास मेलों के लिए दुल्हन की तरह सज़ा धौमेश्वर मन्दिर, 16 जुलाई को पहली रविवारी संध्या,प्रवीण शर्मा
मन्दिर कमेटी ने लगभग पूरी की तैयारियां श्रद्धालुओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
बंगाणा, उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा गांव बही जो रामगढ़ धार के सवसे ऊंचे टीले पर स्थित है। और द्वापर में पांडबो द्वारा बनाये गए मन्दिर की बड़ी विशेषता ओर हजारो की संख्या में राज्य एवम बाहरी प्रदेशो के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उस में 15 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास के मेलों को लेकर मन्दिर को पूरी तरफ सजा दिया गया है। मन्दिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी धौमेश्वर मन्दिर कमेटी द्वारा 15 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन मास के मेलों को लेकर मन्दिर कमेटी ने पूरी तैयारियां कर ली है। धौमेश्वर मन्दिर को दुल्हन की तरह सज़ा दिया गया है। मन्दिर में आने बाले श्रद्धालुओ के लिए उचित व्यवस्था के सुप्रबधन किये गए है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि हर वर्ष सावन मास में रबिवार को बड़ी धार्मिक संध्या का आयोजन किया जाता है। और इस बार 16 जुलाई दिन रविवारी संघ्या पर हिमाचल के मशहूर कलाकार एबम गायक रमा धीमान, विजय राणा और राज कुमार शर्मा होंगे। बही 23जुलाई दिन रविवार को गायक पंजाब के मशहूर कलाकार मानव हीरा , हिमाचल ऊना के मशहूर कलाकार गुरप्रीत गुप्पी और अरविंद राजा होंगे। ऐसे में 30 जुलाई 2023 दिन रविवार को सा रे गा मा पा कलाकार अनमोल राजा जी और पंजाब के मशहूर कलाकार कुमार सोनू होंगे। 6 अगस्त दिन रविवार को गायक पंजाब के मशहूर कलाकार कुलदीप (मिनी ग्रेवाल) और हिमाचल के मशहूर कलाकार विकास शर्मा मलागढ़ होंगे। 13 अगस्त 2023 दिन रविवार को गायक हिमाचल के मशहूर कलाकार धीरज शर्मा और पंजाब के मशहूर कलाकार जस्सी हीर होंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर कमेटी सावन मास के मेलो के लिए पूरी तरह से तैयार है। और मन्दिर में आने बाले हर श्रद्धालु के लिए उचित व्यवस्था मन्दिर के ओलोकिक शिबलिंग पर पूजा अर्चना करवाना ओर मन्दिर में जर प्रकार की उचित ब्यवस्था रखना मन्दिर कमेटी का दायित्व है। शर्मा ने कहा कि गाड़ियों के लिए पार्किंग श्रद्धालुओ के लिए भोजन एबम अन्य साफ सफाई रखना भी कमेटी ने अपना दायित्व समझा है। और उसे पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की है।
साबन मास में दर्शनों के लिए 24 घण्टे खुला रहेगा धौमेश्वर मन्दिर,
प्रवीण शर्मा ने कहा कि सावन मास के मेलों के दौरान धौमेश्वर मन्दिर के कपाड़ दर्शनों के लिए 24 घण्टे खुले रहेंगे। ओर कोई भी श्रद्धालू कभी भी ओलोगिक धौमेश्वर मन्दिर के शिवलिंग के दर्शन कर सकता है। शर्मा ने कहा कि मन्दिर में हर आने बाले श्रद्धालु को मन्दिर परिसर में साफ सफाई रखने के लिए कमेटी के सदस्य जागरूक करेंगे। ताकि धौमेश्वर मन्दिर भारत स्वच्छ अभियान में नंबर बन बन सके।
किसी भी प्रकार का नशा करने बालों को मन्दिर परिसर में नहीं मिलेगी एंट्री,
प्रवीण शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी के 50 बेलेंटिलयर पुलिस जवानों के साथ मन्दिर परिसर में सेवाएं देंगे। और दस से ज्यादा जवान मन्दिर के मुख्य गेट पर सेवाएं देने। और श्रद्धालु किसी प्रकार के नशे से ग्रस्त होगा। उसे मन्दिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रवीण शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा गांब वही में सावन मास के मेलों को शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने का फैसला लिया है। इसलिए किसी प्रकार के नशे से ग्रस्त श्रद्धालु को मन्दिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
