हिमाचल पंचायत चुनाव में जाली वोटिंग, पहले चरण में 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
ऊना में पोलिंग बूथ पर हाथापाई
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। पोलिंग बूथ पर सुबह से कतारें लग गईं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी मतदान के लिए भारी उत्साह दिखा। 3,754 पंचायतों में से पहले चरण में 1293 पंचायतों के लिए तीन बजे तक मतदान तय था, लेकिन कई जगह तीन बजे के बाद भी मतदान जारी रहा।हिमाचल प्रदेश में 74 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। जिला बिलासपुर में 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ।जिला ऊना के हरोली क्षेत्र की बीटन पंचायत में वोटिंग के दौरान हाथापाई हो गई। पुलिस ने बीच बचाव कर माहौल शांत करवाया।मंडी में टिहरा जिला परिषद वार्ड के तहत जाली वोट (प्रोक्सी) डालने का मामला सामने आया है। जिला परिषद चुनाव लड़ रही रजिता और पोलिंग एजेंट ने शिकायत दी है कि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार वंदना ठाकुर के बेटे का जाली वोट उनके चालक ने डाला है। पंचायत चुनाव में एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही। कुल 18,22,636 मतदाताओं में से 10.68 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 4.85 लाख पुरुष और 5.84 लाख महिला मतदाता शामिल रहे।शिमला में रामपुर की पंचायत नरेल के ब्रांगटी वार्ड में स्वास्तिक के निशान की जगह नोट की मुहर लगाने पर चुनाव रोका गया। पीठासीन अधिकारी पर कार्रवाई होगी। अभी तक 134 वोट डल चुके थे। ऐसे में अब दोबारा से मतदान होगा। कुल्लू में एक कर्मचारी चुनावी ड्यूटी से गायब पाया गया, जिससे लिखित जवाब मांगा गया है। इसके बाद कार्रवाई तय है। सबसे अधिक मतदान सोलन जिले में 43.20 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि सिरमौर 42.93 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ऊना में 41 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ। दूसरी ओर चंबा और लाहुल-स्पीति में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान 11 बजे तक मतदान ने रफ्तार पकड़ ली। राज्य निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। अब तक 7,15,511 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इनमें पुरुषों की भागीदारी 36.72 फीसदी जबकि महिलाओं की भागीदारी 41.96 फीसदी रही, जो पुरुषों से अधिक है।मंडी जिले में 11 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडी जिले के करसोग में बीडीसी उम्मीदवार का नाम बैलेट पेपर पर न होने से चुनाव स्थगित। थाच थर्मी,बरलोग व महेदी पंचायत का मामला है। प्रदेश में सुबह 9:45 बजे तक कुल 18.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक मतदान सिरमौर जिले में 20.22 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि लाहुल-स्पीति में सबसे कम 14.21 प्रतिशत मतदान हुआ है।जिला मंडी की गौंटा पंचायत में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्यामी देवी पत्नी भगत राम ने मतदानकिया। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में पहले चरण में 17 पंचायतों में पौने 10 बजे तक 14.21प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 86 वर्षीय चेत्री देवी ने बरोट पंचायत के वार्ड नंबर 6 में मतदान किया। ग्रामीण संसद के चयन के लिए 31,182 पदों में से 20,327 पदों के लिए तीन चरण में मतदान होना है। 10,854 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है। मंडी में एक वार्ड सदस्य का चुनाव प्रत्याशी के निधन के कारण रद कर दिया गया है।हमीरपुर में देई का नौण पंचायत में वोट डालने जाते बुजुर्ग जोगिंदर सिंह। बिलासपुर की टाली पंचायत में प्रधान पद के निर्वाचन को रद कर दिया है। प्रधान पद के लिए एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक मिड डे मील वर्कर के प्रत्याशी बनने के बाद यह निर्णय लिया है।जिला कांगड़ा की बंड बिहार पंचायत के बूथ पर वोट डालने पहुंचीं 103 वर्षीय सैना देबी पत्नी नरात्रू राम। ग्रामीणों ने उन्हें मतदान के बाद सम्मानित किया।
