May 20, 2026

दुश्मन देश की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी: नितिन नवीन

पीएम मोदी पर दिए आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का पलटवार

नई दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि राहुल गांधी राजनीति के राहु हैं जो वातावरण को दूषित कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आपने न केवल पीएम नरेंद्र मोदी का अपमान किया है, बल्कि इस देश के 140 करोड़ लोगों का भी अपमान किया है। वे पुरानी चीजों से सबक नहीं लेते हैं, जब-जब उन्होंने पीएम मोदी का अपमान किया, तब-तब जनता ने पीएम मोदी को जीत की माला पहनाई। आने वाले दिनों में उनके इस घटिया बयानों के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कहीं न कहीं उनकी अराजक मानसिकता को दर्शाता है। मेरा मानना है कि भारतीय राजनीति में, जहां शालीनता, सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की परंपरा है, वहां उनका यह बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरा मानना है कि लगातार मिल रही हार और हताशा उनके स्वभाव और चरित्र में झलक रही है और आज यही बेबसी और हताशा ऐसे शब्दों के रूप में सामने आ रही है। देश की जमीन को उनके पूर्वजों ने गिरवी रखा, पीएम मोदी के नेतृत्व में जमीन और जमीर भी सुरक्षित हुआ। कांग्रेस सरकार तो भ्रष्टाचार में डूबी रही। हमारी सरकार ने आतंकवाद पर लगाम लगाने का काम किया। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के राहु हैं और राजनीति के वातावरण को गंदा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *