May 20, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी

इटली की पीएम ने शेयर किया वीडियो

रोम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की शानदार केमिस्ट्री एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने है। इटली के दौरे पर गए पीएम मोदी ने वहां की प्रधानमंत्री मेलोनी को एक बेहद खास और मजेदार तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर अक्सर मेलोडी हैशटैग ट्रेंड करने के बीच, पीएम मोदी ने उन्हें सचमुच मेलोडी (टॉफी) का गिफ्ट दिया है। इस खास तोहफे का एक दिलचस्प वीडियो खुद इटली की पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह प्यारा गिफ्ट पाकर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी काफी खुश नजर आईं। इस तोहफे को खुशी-खुशी कबूल करने के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक शानदार वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। अपनी पोस्ट के कैप्शन में मेलोनी ने लिखा- आपके इस तोहफे के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस वीडियो में दोनों वैश्विक नेताओं के बीच की गर्मजोशी और गहरी दोस्ती साफ झलक रही है।

मेलोनी द्वारा शेयर किए गए इस छोटे लेकिन बेहद मजेदार वीडियो में पीएम मोदी भी उनके साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री कैमरे की तरफ देखकर बेहद खुशी के साथ कहती नजर आ रही हैं कि प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक उपहार लेकर आए हैं, एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी। इसके बाद वह कैमरे के सामने मेलोडी के स्वाद की जमकर तारीफ करती हैं। दोनों नेताओं का यह खास मेलोडी मोमेंट सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है और लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *