May 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी और आइसलैंड की पीएम के बीच द्विपक्षीय बैठक संपन्न

ओस्लो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में अपनी आइसलैंड की समकक्ष क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी इस समय नॉर्वे के दो दिवसीय दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन अप्रैल 2018 में स्टॉकहोम और मई 2022 में कोपेनहेगन में हुए पिछले दो शिखर सम्मेलनों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारत-नॉर्डिक देशों के रिश्तों को और रणनीतिक बनाएगा। इसमें खासकर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ग्रीन ट्रांजिशन, नवीकरणीय ऊर्जा, सस्टेनेबिलिटी, ब्लू इकॉनमी, रक्षा, अंतरिक्ष और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों पर फोकस होगा।
सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे व्‍यापार और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने भारत और ईएफटीए के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग पर बात की।
इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और भारत और नॉर्वे के व्‍यापार और रिसर्च सेक्टर से 250 से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों के बीच कई समझौते भी हुए।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में नॉर्वे पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *