February 25, 2026

उपमंडल बंगाणा के ग्राम पंचायत धतोल में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत फसल बीमा योजना के बारे में दी जानकारी

अजय कुमार, बंगाणा, ग्राम पंचायत धतोल के लोगों को आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आत्मा योजना के उपनिदेशक डॉ राजेश राणा ने प्राकृतिक खेती फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी व प्राकृतिक खेती के तहत मक्की में लगने वाली सुंडी के बचाव के तरीके बताए। इस मौके पर एचडीएफसी बैंक से अनिल डोगरा व ग्रामीण बैंक मैनेजर इंदु ने भी फसल बीमा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर खंड तकनीकी प्रबंधक प्रियंका व सतीश कुमार भी मौजूद रहे व उन्होंने भी प्राकृतिक खेती , देसी गाय के गुणों बारे अवगत करवाया। एडीओ पाठक ने भी अनेक स्कीमें ग्रामीणों को साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *