विकास खंड करसोग में पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत चुनाव पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
करसोग, पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत करसोग में रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में आज सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) ग्राम पंचायत के लिए दूसरा चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने की जानकारी प्रदान की।
रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। ताकि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाया जा सके।
चुनावी पूर्वाभ्यास में मास्टर ट्रेनर डॉक्टर लोमेश शर्मा और महेंद्र कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच, मतदान की व्यवस्थाएं, मतगणना आदि की जानकारी इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में प्रदान की गई।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बीडीओ करसोग सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव संबंधी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।
इस अवसर पर पंचायत निरीक्षक जोगेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
