May 2, 2026

पंजाबी सिंगर करण औजला की पोस्ट से मची सनसनी

वायरल बयान या फेक पोस्ट?

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक वायरल पोस्ट ने हलचल मचा दी है। अपने दमदार गीतों और शानदार स्टेज प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर सिंगर करण औजला ने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पोस्ट में खुद को बाइसेक्शुअल बताने के बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। फैंस जहां इस खुलासे को साहसिक कदम मान रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि सिंगर करण औजला बाइसेक्शुअल है। यह वायरल स्क्रीनशॉट देखने में करण औजला के एक्स अकाउंट जैसा ही लगता है। पोस्ट में लिखा है कि मुझे यहां तक आने में काफी वक्त लग गया। अब मैं खुलकर कह सकता हूं कि मैं बाइसेक्शुअल हूं। इस बयान के सामने आते ही इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं, सवाल और बहस शुरू हो गई हैं।हालांकि पोस्ट वायरल होते ही करण औजला के फैंस उनके समर्थन में सामने आ गए। उनका कहना है कि यह पोस्ट असली नहीं हो सकता क्योंकि इसमें कई स्पेलिंग मिसटेक हैं, जो औजला की नहीं हो सकती। इतना ही नहीं, कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि इस कथित पोस्ट का कोई डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। न तो इसे किसी वेरिफाइड अकाउंट पर देखा गया और न ही इसका कोई विश्वसनीय आर्काइव मिला। वहीं, वायरल पोस्ट को लेकर अब करण औजला की टीम का रिएक्शन सामने आया है।टीम का कहना है कि इस पोस्ट से सिंगर का कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह स्क्रीनशॉट पूरी तरह फर्जी है। टीम ने फैंस से अपील की है कि वे ऐसी चीजों पर भरोसा न करें। इस आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद यह साफ हो गया है कि वायरल पोस्ट महज एक अफवाह है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *