April 30, 2026

आनंदपुर साहिब प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों में भारी उत्साह

राज घई, नंगल, राज की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक आनंदपुर साहिब प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर रोज अलग-अलग ग्राउंडों में हजारों की संख्या में खिलाड़ी और दर्शक पहुंच रहे हैं, जिससे खेल मैदानों में रौनक बनी हुई है।
यह लीग युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है और इसने इलाके में एक खेलमय माहौल तैयार कर दिया है। पंजाब के अन्य हलकों के प्रतिनिधि भी स. हरजोत सिंह बैंस के इस अनोखे प्रयास की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने अपने आप को इस क्षेत्र के प्रति पूरी तरह समर्पित किया हुआ है।
कैबिनेट मंत्री (शिक्षा एवं सूचना और जनसंपर्क विभाग, पंजाब) स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को नशों से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस लीग के माध्यम से हजारों युवा खेल मैदानों से जुड़े हैं और अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी इस अनोखे प्रयास की सराहना कर रहे हैं और इस मॉडल को अन्य स्थानों पर भी अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आज बीबीएमबी क्रिकेट ग्राउंड में पट्टी पैंथर्स बनाम नंगल किंग्स, मोजोवाल मार्वल्स बनाम मानकपुर किंग्स, नंगल सुपर किंग्स बनाम पलासी पैंथर्स, कुलगरा 11 बनाम भनूपली वारियर्स, बिभौर 11 बनाम जवाहर मार्केट 11, नया नंगल एलीट बनाम बॉस ब्लास्टर्स, प्रीलिम 2 के विजेता बनाम भल्लड़ी पैंथर्स, रायपुर लीजेंड्स बनाम जांदला किंग्स 11, कंचेरा राइडर्स बनाम रेलवे रोड वारियर्स, जांदला किंग्स बनाम भलाण चैलेंजर्स, प्रीलिम के विजेता बनाम किंग्स इलेवन अजोली के मुकाबले करवाए गए।
इसी तरह आज चरण गंगा स्टेडियम श्री आनंदपुर साहिब में किंग्स 11 बसोवाल बनाम एपीएस चोबर टाइटंस, लोदीपुर 11 बनाम रामपुर 11, सजमौर किंग्स बनाम किंग्स 11 मटौर, एपीएस योद्धे बनाम महिरौली गबरू 11, सूरेवाल 11 बनाम जिंदवड़ी वारियर्स, एपीएस वारियर्स बनाम खालसा 11, हरिवाल यूथ क्लब बनाम आनंदपुर वारियर्स, तारापुर सुपर 11 बनाम कलोता किंग्स, खमेडा बनाम गंभीरपुर ग्लैडिएटर्स के रोमांचक मुकाबले हुए।
काहीवाल ग्राउंड में मियापुर लिटिल चैंप बनाम एसएस स्टार कोटला, दबूड़ किंग्स 11 बनाम गर्दला वारियर्स, प्रीलिम 5 के विजेता बनाम प्रीलिम 3 के विजेता, नार्ड 11 बनाम दोलोवाल किंग्स 11, भरतगढ़ फाइटर बनाम प्रीलिम 6 के विजेता, दबूड़ ब्लास्टर्स और बलोली बुलेट्स की टीमों के मुकाबले करवाए गए।
उन्होंने बताया कि ब्रेव हार्ट वारियर्स जिंदवड़ी, घनारू रॉयल्स, बसोवाल कॉलोनी पैंथर्स, मीढ़वा किंग्स, किंग्स 11 सूरेवाल, थलूह वारियर्स, गरा पैंथर्स, एपीएस किंग्स 11, सूरेवाल अपर वारियर्स, किंग्स 11 बसोवाल, रामपुर 11, किंग्स 11 मटौर, महिरौली गबरू की टीमों ने जीत हासिल की है। सभी टीमों को जर्सियां और विशेष क्रिकेट किट भी प्रदान की गई है।
इस मौके पर कमिकर सिंह ढाढी (चेयरमैन), गुरप्रीत सिंह अरोड़ा (चेयरमैन ट्रेड कमीशन), दीपक आंगरा (प्रधान व्यापार मंडल), तरलोचन सिंह लोची (ट्रक यूनियन प्रधान), अभिजीत सिंह, धर्म सिंह राणा, सुखविंदर सिंह बसोवाल, हरप्रीत सिंह, गोल्डी गज्जपुर, साहिल (मैनेजमेंट कमेटी नंगल), सुमित भारद्वाज, नितिन, मनिंदर कैफ, दलजीत सिंह, रामपाल चौधरी (बीडीसी सदस्य), दिलबाग रायपुर, केसर संधू, जुझार मुल्तानी (सदस्य सैनी वेलफेयर बोर्ड पंजाब), परमिंदर सिंह जिमी, कमल सिंह, इंदरपाल सिंह, शमशेर चौधरी (बीडीसी सदस्य), सोनू दोलोवाल, बिंदू, जोत माजरा, सुखदेव सिंह, जस्सी चौधरी और रमेश चौधरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *