April 26, 2026

भाजपा मंडल श्री आनंदपुर साहिब के सभी कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक आयोजित

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया लामबंद
भाजपा मंडल श्री आनंदपुर साहिब के सभी कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक आज स्थानीय व्हाइट सिटी होटल में मंडल अध्यक्ष रतन धनेड़ा की अगुवाई में आयोजित की गई, जिसमें पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह अठवाल, हलका इंचार्ज डॉ. परमिंदर शर्मा विशेष रूप से पहुंचे।
इस अवसर पर सभी नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनसे अपील की कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाए और पार्टी कार्यक्रम के अनुसार हर गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत किया जा सके।
इस मौके पर मंडल श्री आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष रतन कुमार धनेड़ा, राम प्यारी, अमरीक सिंह, रवि दत्त, महेंद्र पाल, सुभाष बडाल, जीत राम (सभी उपाध्यक्ष), प्रदीप कुमार, धर्मपाल (दोनों महासचिव), बिशनदास, योगराज, तरसेम डांगी, बहादुर सिंह, रोशन लाल, दलविंदर सिंह (सभी सचिव), अवतार सिंह सोनी मीडिया इंचार्ज, अमृत लाल कार्यालय सचिव और मनोज कुमार सोशल मीडिया इंचार्ज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *