April 25, 2026

शहरी निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मंडी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित बैठक में निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) और सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को शहरी निकायों तथा पंचायत चुनावों के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हैंडबुक का अध्ययन कर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनावी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को सतर्कता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए।

बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेश कुमार और नायब तहसीलदार निर्वाचन राजेश जोशी ने पीपीटी के माध्यम से नामांकन, जांच, नाम वापसी, उम्मीदवारों की सूची, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान प्रक्रिया तथा ईवीएम प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी । पंचायत चुनावों से संबंधित प्रावधानों, दस्तावेजों और प्रक्रियाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई ।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, एसडीएम सदर रूपिन्द्र कौर, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिले के सभी एसडीएम और बीडीओ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *