April 11, 2026

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला

समस्त आम नागरिकों एवं प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 अंतर्गत प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 19/04/2026 से 23/04/2026 किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों, विशेषकर युवाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करना है। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या हेतु इस वर्ष ऑडिशन ऑनलाइन माध्यम से लिए जा रहे हैं।

इस वर्ष ऑडिशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुलभ बनाने हेतु इसे ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप ( Rising Star Rohru Fair 2026) बनाया गया है, जिसमें इच्छुक प्रतिभागी दिए गए QR कोड/लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपनी प्रस्तुति (जैसे नृत्य, गायन, वादन आदि) की अधिकतम 2 मिनट अवधि की शॉर्ट वीडियो निर्धारित व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड करें। वीडियो स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए, ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से की जा सके।

प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक गठित सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों की सूची ऑडिशन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उसी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *