March 29, 2026

कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

रिकांगपिओ,

‌ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग किन्नौर ‌ द्वारा आज यहां एकीकृत जनजाति है विकास परियोजना भवन रिकांगपिओ में एक दिवसीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 पर ‌ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ‌ परियोजना अधिकारी श्री घनश्याम दास शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

‌ उन्होंने अपने संबोधन में उपेक्षित वर्गों के लिए भारतीय संविधान में ‌ अंकित अधिनियमों पर जानकारी प्रदान की ‌‌ तथा जिला प्रशासन से वंचित वर्गों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
अधिवक्ता प्रेमलता नेगी ने ‌ घरेलू हिंसा अधिनियम पर प्रकाश डाला।

जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया ‌ और विभाग की विभिन्न गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया।

‌ बैठक में पुलिस उप अधीक्षक उमेश्वर राणा, ‌ जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ‌ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *