उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली DRSC की बैठक; सड़क सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश
रिकांग पिओ,
आज जिला मुख्यालय में उपायुक्त (DC) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की बैठक ऑनलाइन (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में SP, RTO, CMO के साथ-साथ NH, PWD, GREF (BRO) के वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े।
सड़क सुधार के निर्देश:
उपायुक्त ने पटेल इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों से नेशनल हाईवे पर हो रही असुविधा (Public Nuisance) का कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने NH और कंपनी को निर्देश दिए कि सड़क के खराब हिस्सों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त किया जाए।
PM-RAHAT योजना से सहायता:
बैठक में जानकारी दी गई कि कल थाना टापरी के अंतर्गत पागल नाला में हुई दुर्घटना के घायल चालक का उपचार खनेरी अस्पताल, रामपुर में किया जा रहा है। भारत सरकार की PM-RAHAT योजना के तहत पीड़ित का इलाज पूरी तरह कैशलेस हो रहा है। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
