March 25, 2026

ऊना में 30 मार्च को लगेगी पेंशन अदालत

ऊना, डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि ऊना मंडल में पेंशन अदालत 30 मार्च को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान डाक पेंशनभोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों व समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।
भूपिंदर सिंह ने कहा कि यदि किसी की पेंशन संबंधी शिकायत है तो उसे कार्यालय अधीक्षक डाकघर ऊना को 30 मार्च, दोपहर 1 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *