March 19, 2026

करसोग में ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की अहर्ता तिथि एक अप्रैल, 2026 निश्चित

करसोग, 19 मार्च

खंड विकास अधिकारी करसोग सुरेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की 18 मार्च, 2026 की अधिसूचना के अंतर्गत
ऐसी ग्राम पंचायतें, जो विभाजन या पूर्नगठन से प्रभावित नही हुई है। इन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतू अहर्ता तिथि एक अप्रैल, 2026 निश्चित की गई है। ऐसे मतदाता जो एक अप्रैल, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेगें, वे 28 मार्च, 2026 तक अपना दावा निर्धारित प्रपत्र पर दस्तावेजों सहित पुनरीक्षण अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची को भी आम जनता की जानकारी हेतू उप-मण्डलाधिकारी (ना०) करसोग, खण्ड विकास अधिकारी करसोग व ग्राम पंचायतों के कार्यालय में निरीक्षण हेतू रखा गया है।
उन्होंने बताया कि किसी भी दावे एंव आक्षेप को पुनरीक्षण अधिकारी एंव खण्ड विकास अधिकारी के पास 28 मार्च, 2026 तक दायर किया जा सकता है।पुनरीक्षण अधिकारी ऐसे प्राप्त दावों एंव आक्षेपों का निपटारा 2 अप्रैल, 2026 तक करेगें।
खंड विकास अधिकारी करसोग ने बताया कि अपील दायर करने की तिथि 10 अप्रैल, 2026 है। अपीलीय अधिकारी द्वारा अपीलों का निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। अनुपूरक मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 20 अप्रैल 2026 या इससे पूर्व किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *