March 19, 2026

देहरा में क्रैच कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे रिक्त पद

6 अप्रैल तक करें आवेदन ,महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

देहरा, 19 मार्च
बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत उपमंडल देहरा में मिशन शक्ति–पालना योजना के तहत स्वीकृत आंगनवाड़ी-सह क्रैच केंद्रों में 6 क्रैच कार्यकर्ता एवं 6 क्रैच सहायिका के रिक्त पद भरे जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा, राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद देहरा के आंगनबाड़ी केंद्र हनुमान चौक, शिव मंदिर, राजगढ़ तथा गायत्री मंदिर में एक-एक क्रैच कार्यकर्ता एवं एक-एक क्रैच सहायिका के पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त पंचायत त्रिपल के आंगनबाड़ी केंद्र त्रिपल तथा पंचायत हरिपुर के आंगनबाड़ी केंद्र भरा तालाब में भी एक-एक क्रैच कार्यकर्ता व एक-एक क्रैच सहायिका के पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत नगर परिषद ज्वालामुखी के आंगनबाड़ी केंद्र अपर बोहन में भी एक क्रैच कार्यकर्ता एवं एक क्रैच सहायिका का पद भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 6 अप्रैल, 2026 को सायं 5 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, देहरा में जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि की सूचना बाद में अलग से दी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। क्रैच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 तथा क्रैच सहायिका के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी/क्रैच केंद्र के फीडर क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, देहरा से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *