March 5, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को संस्कृति सदन में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

मंडी, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को संस्कृति सदन कांगनीधार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन करेंगे। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी अजय बदरेल ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़ तथा मटका फोड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं भाग लेंगी और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की रचनात्मकता और सामाजिक भूमिका को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे आयोजन को उत्सवमय स्वरूप मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *