अफगानिस्तान–पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर
पाकिस्तानी एफ-16 मार गिराने का दावा
नई दिल्ली, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगान सेना ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट अफगानिस्तान के एयरस्पेस में घुस आया था, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे निशाना बनाया गया। हालांकि, इस दावे की अब तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक जलते हुए विमान के मलबे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वही पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट है जिसे अफगान सेना ने मार गिराया। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पाकिस्तान की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है।
