February 19, 2026

01 मार्च तक बंद रहेगी शिमला क्लब से इंदिरा गांधी खेल परिसर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही

जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला क्लब से लेकर इंदिरा गांधी खेल परिसर तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध को 01 मार्च 2026 तक बढ़ाया गया है।
यह आदेश पूर्व में जारी आदेशों दिनांक 29 अक्टूबर 2025, 31 दिसंबर 2025 और 9 जनवरी 2026 की निरंतरता में जारी किए गए हैं।
आदेशानुसार कार्य कर रही एजेंसी को कार्य करते हुए पैदल चलने वाले लोगों खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *