February 19, 2026

उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन को लेकर आवेदन आमंत्रित

28 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

मण्डी, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला के विभिन्न विकास खंडों के 8 गांवों में उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी प्रस्तावित हैं । उन्होंने बताया कि ये दुकानें विकास खंड के गांव सजौन, विकासखंड गोपालपुर के गांव बरस्वात्र, विकास खंड बल्ह के गांव चतरौर व मंदर, विकासखंड गोहर के गलू, विकास खंड सुन्दरनगर के गांव ज्योर, विकास खंड धर्मपुर के लाम्बरी तथा विकासखंड सदर के गांव निचली सुराडी में खोली जानी हैं । उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति-संस्था अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर 06 जुलाई, से 28 जुलाई तक विभागीय साईट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं । आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जायेंगे । आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज, आवेदक भूतपूर्व सैनिक शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं तथा परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने के प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता संबंधी दस्तावेज की स्वयं सत्यापित प्रतियां आवेदन के साथ अपलोड की जानी अनिवार्य है । उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रार्थी उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, यदि आवेदक बीपीएल,एससी,अन्य पिछड़ा वर्ग,एस.टी. परिवार से संबंध रखता है, से संबंधित प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, अपंगता प्रमाण पत्र, उसी गांव का प्रमाण पत्र जिस गांव में दुकान खोली जानी प्रस्तावित है तथा विधवा/एकल नारी से संबंधित दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ अपलोड करना सुनिश्चित करें । इच्छुक व्यक्ति/संस्था अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी के कार्यालय दूरभाष नंबर 01905-222197 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *