December 23, 2025

प्रकाश चंद को अराजपत्रित कर्मचारी महांसघ बंगाणा की कमान

अजय कुमार, बंगाणा : उपमण्डल बंगाणा के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव खण्ड विकास भवन बंगाणा के बैठक हाल में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में 600 कर्मचारियों ने प्रकाश चंद को अपना मुखिया, कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुन लिया। शुरू में अराजपत्रित कर्मचारी संघ के चुनाव में करीब 4 कर्मचारियों ने अध्यक्ष की दौड़ में अपनी दावेदारी जताई लेकिन फिर 2 उम्मीदवार प्रकाश चंद के समर्थन में विड्राल कर गए। अजय कुमार कर्मचारी अध्यक्ष की दौड़ में लगातार बने रहे लेकिन कुछ समय पश्चात सभी की सहमति से प्रकाश चंद को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बंगाणा का सर्व सहमति से अध्यक्ष बना दिया गया। कार्यकारिणी में सचिन शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट, जीवन कुमार सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, कमल देव जनरल सेक्रेटरी, दिनेश कुमार, विनय शर्मा, प्रमोद, संजीव, बलबीर, जोगिंदर, सुनील, संजीव संदल, सुनील, सुभाष, रजिंदर को जिला प्रतिनिधि बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश चंद ने सभी कर्मचारियो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उपमण्डल बंगाणा में जितने भी कर्मचारी हैं वह मेरा परिवार है। कर्मचारियों की हर मांग को सरकार के पास रखकर उनका समाधान करवाऊंगा। अध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों में कोई गुटवाजी नहीं है। उपमण्डल बंगाणा के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एक जुट होकर आगे बढ़ेगा। इस मौके पर बलबीर सिंह, सचिन शर्मा, सुरेंद्र कुमार, जीवन शर्मा के अलावा उपमण्डल बंगाणा के सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *