February 18, 2026

बामनवास खेता गांव में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

जल शक्ति अभियान के तहत नांगल चौधरी खंड के बामनवास खेता गांव में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सिंचाई विभाग द्वारा खोदे गए जोहड़ पर लगभग 1500 छायादार पौधे लगाए गए, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप नसीर के नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के निर्देश पर पूरे जिले में जल शक्ति अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। संदीप नसीर ने पौधों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये हमें स्वच्छ हवा, वर्षा और भीषण गर्मी में ठंडी हवा देते हैं, साथ ही पशु-पक्षियों को आश्रय भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों को पाँच-पाँच पौधे लगाने की शपथ भी दिलाई।
सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजय यादव ने जानकारी दी कि इस जोहड़ पर नीम, पापड़ी, कीकर, अमलतास, गुलमोहर जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। गाँव के सरपंच मोहित सिंह ने इन सभी पौधों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ली है, जिससे उनकी सही वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *