February 26, 2026

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

दौलतपुर चौक (संजीव डोगरा)
जीएसएसएस पिरथीपुर में रविवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रधानाचार्य परमीत सिंह ने शिरकत की। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सतीश सिंह मिन्हास एवम सुलोचना राणा ने बताया सर्वप्रथम प्रधानाचार्य परमीत सिंह ने सात दिन तक एनएसएस स्वयंसेवको द्वारा किये कार्यो का निरीक्षण किया,फिर उनसे आह्वान किया कि पिछले सात दिनों से उन्होंने जो सीखा है,उसे व्यावहारिक रूप से अपने जीवन मे अपनाएं एवम समाज को भी जागरूक करें। उधर कैम्प में अच्छा प्रदर्शम करने वाले एकता एवम समीर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। साथ ही सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस मेडल से नवाजा गया।उपप्रधानाचार्य पूनम शर्मा द्वारा योग शिक्षक प्रवेश कुमार व रमेश कुमार को स्मृति चिन्ह व एनएसएस कैप देखकर अलंकृत किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान शमा शर्मा,विनीत शर्मा,सुनन्दा,श्वेता शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *