एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने की अधिकारियों के साथ बैठक, बरसात से निपटने पर चर्चा
अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल अधिकारी बंगाणा मनोज कुमार ने मानसून की तैयारियों को लेकर उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपमंडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकस्मिक बाढ़, पानी भराव व भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की पहचान की जाए व निचले क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को विशेषकर जरूरी हिदायतें जारी की जाए। उपमंडल अधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़कों की नालियों व पाइपों की साफ-सफाई समय पर की जाए। सड़कों व नालों को खोला जाए। पानी के स्त्रोतों की साफ- सफाई पर ध्यान दिया जाए। किसी भी आपातकालीन स्थिति में काम आने वाली मशीनरी व कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए व अपना मोबाइल फोन हमेशा खुला रखें ताकि जरूरत के समय जल्द से जल्द प्रभावित व्यक्ति को सहायता प्रदान की जाए। इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर लोकनिबी के एक्सिन देबराज, खण्ड विकास अधिकारी बंगाणा सुरेंद्र जेटली, रेंज ऑफिसर बंगाणा सुरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी बंगाणा रवि पाल शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिकारी विद्युत विभाग एवम अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
