December 25, 2025

सीजफायर की विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों देशों ने तत्काल प्रभाव से सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति जता दी है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी करते हुए बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच इस बात पर सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समय के अनुसार शाम 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोक देंगे। आज, इस सहमति को प्रभावी बनाने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।
मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान ने आपसी सहमति से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्णय लिया है। यह फैसला क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *