February 26, 2026

विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने नशे के खिलाफ़ चलाया अभियान

अजय कुमार,बंगाणा, एकता में ताकत होती है और एकता के साथ किया गया प्रयास ही सार्थक होता है। इसी एकता के बल पर ग्राम पंचायत सीहाना की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और महिला मण्डल ने पंचायत प्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में अपने गांव में भ्रमण कर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक अभियान चलाया है। गांव को नशामुक्त करने के लिए सिहाना ग्राम पंचायत के अलग अलग स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सामाजिक बदलाव लाने का काम कर रही है। इसमें नशा मुक्ति उनका मूल मकसद है। इसके अलावा बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर लोगों को जागरूक कर रही है। समाज में सकारात्मक सोच के साथ युवाओं को नशा छुड़ाकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए एक नई राह प्रदान की जा रही है। इस अभियान में नशामुक्त बनाने संकल्पित नजर आ रही है।
सुलझा रहे घरेलू विवाद
शराब, जुआ, सट्टा व नशापान के खिलाफ लोगों को जागरूक किया, महिलाएं एवं बच्चों के भविष्य को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा है। सभी वर्ग के लोगों को इनका अनुशरण करना चाहिए ताकि समाज की कुरीतियां दूर हो सकें। अभियान में विकास खण्ड बंगाणा से क्षेत्रीय समन्वयक सुखदेव ,पंचायत सचिव मोनिका मनकोटिया, FLCRP रेखा देवी, समूहों से ग्राम संगठन के प्रधान शकुंतला, पूनम शर्मा, कुसुम लता, मेनेका देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, सरोज, नीलम अलग अलग समूहों की महिलाएं शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *