बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें
खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान
ज्वाली, शिबू ठाकुर: उपमंडल जवाली के निकटवर्ती क्षेत्र भलाड़ , दरकाटी, कोटला,32 मील में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं बारिश से किसानों की फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।
इन दिनों किसान खेतों से गेहूं समेत रबी की फसलें जमा करने में जुटे हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश से किसानों की चिंता को और बढ़ा दिया है। खेतों में कटी हुई गेंहूं की फसल को बारिश से काफी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आसमान में छाए काले घने बादलों के चलते सुबह से अंधेरा छाया रहा। बारिश से फलदार पौधों आम , नाशपाती , संतरा, मौसम्मी, आदि को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वही बुद्धिजीवियों ने बताया कि पहले बिजाई के समय कम बारिश परेशानी का सबब बनी रही अब जब फसल पककर तैयार है तो फिर बारिश परेशानी पैदा कर रही है। मई में फसल कटाई के दौरान बारिश और अंधड़ से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
