February 20, 2026

श्री नैना देवी बाबा ध्वजाधारी मंदिर समिति रिवालसर के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

रिवालसर, अजय सूर्या : श्री नैना देवी बाबा ध्वजाधारी मंदिर समिति रिवालसर की आम सभा की बैठक दिनांक 27 अप्रैल को मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री चंदू राम शर्मा (अस्थाई अध्यक्ष) ने की। इस अवसर पर समिति के 80 डोह पुजारियों ने भाग लिया।

सभा में आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जो इस प्रकार है:

प्रधान: श्री धर्मपाल शर्मा

उपप्रधान: श्री पूरन चंद

सचिव: श्री योगराज शर्मा

कोषाध्यक्ष: श्री सूरत राम शर्मा

लंगर प्रभारी: श्री मनीराम शर्मा

सलाहकार: श्री चंदू राम शर्मा एवं श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा

रिवालसर प्रभारी: श्री देवराज शर्मा

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में सर्वश्री पुष्पराज शर्मा, रोशन लाल, अजय शर्मा, चमनलाल, ताराचंद, नरपत राम, संतराम, मोरध्वज शर्मा, मोहनलाल, तेजराम, हेमराज एवं हेतराम शर्मा को चुना गया।

सभा में सभी सदस्यों ने मंदिर समिति के सुचारू संचालन एवं धर्मार्थ गतिविधियों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *