December 27, 2025

रिवालसर उप तहसील में मनाई गई अंबेडकर जयंती

रिवालसर, अजय सूर्या: रिवालसर उप तहसील भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अंबेडकर कि 134 बी जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन उप तहसील कार्यालय परिसर में किया गया जिसमें नायब तहसीलदार उप तहसील रिवालसर कृष्ण चंद शर्मा, उप प्रधान ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर, नगर पंचायत के मनोनीत सदस्य एवं उप तहसील कार्यालय के अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नायब तहसीलदार द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष एवं उनके संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर न केवल एक महान विधिवेता थे, बल्कि समाज सुधारक के रूप में भी उनका योगदान अबिस्मरणीय है। अंत में सभी उपस्थित लोगों का संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वचन कराया गया और सामाजिक समसरता का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *