सांसद कंगना रनौत मर्यादा में रह करें व्यानबाजी- एनके पंडित
मंडी, अजय सूर्या : मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एन के पंडित ने मण्डी की सांसद कंगना रनौत को नसीहत दी है कि वे अपनी मर्यादा में रहकर बयान दें। एक सांसद की ये भाषा कतई नहीं हो सकती जैसे सोनिया के लाल, और राजा बाबू। इस पर जनता कंगना को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा की पिछले दिनों जब महिलायें कंगना को हार पहनाने गईं और कंगना द्वारा उन महिलाओं के साथ हार छिटक दिया और इसमें मण्डी की महिलाओं की बेइज्जती की गई।
एनके पंडित द्वारा कंगना के बिजली बिल अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा इसमें बिजली विभाग द्वारा स्पष्टीकरण दे दिया गया है और हिमाचल प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सुक्खू ने कंगना के बयान को नकार दिया है।
एन के पंडित ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की कंगना का बयान जो पिछले कल ही दिया था कि मोदी कोई आम इंसान नहीं है बल्कि भगवान है, व बकौल कंगना हर जिले में मोदी का मंदिर बनना चाहिए, जिस से लोग उनकी पूजा कर सकें। इस बयान की भी लोग खूब खिल्ली उड़ा रहे है और कंगना को मण्डी के लोग अब जोकर तक कहने लग गए है। कंगना दिन रात मोदी की आरती उतारने का काम करती है। उनको पता है की मोदी की आरती उतारने में ही उनको राजनीति में कुछ जगह मिलेगी।
