February 18, 2026

पांडवों द्वारा निर्मित मिनी हरिद्वार में 13-14 अप्रैल को जिला स्तरीय बैसाखी मेला

जवाली, (शिबू ठाकुर): विस क्षेत्र जवाली के देहर खड्ड किनारे पांडवों द्वारा निर्मित मिनी हरिद्वार में 13-14 अप्रैल को जिला स्तरीय बैसाखी मेला होता है। 13अप्रैल बैसाख संक्रांति को मिनी हरिद्वार में जवाली के अलावा बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में लोग नहाने के लिए आते हैं। हार व थप्पल के गांववासियों ने मिनी हरिद्वार को साफ बनाने के लिए गुरुवार को एकजुट होकर सफाई मुहिम चलाई तथा पानी में पड़े कूड़ा को निकालकर साफ किया, वहीं आसपास पड़े कूड़ा-करकट को एकत्रित करके आग के हवाले किया। समाजसेवक कुसुम मिन्हास, पूर्व प्रधान अभय सिंह के नेतृत्व में यह सफाई अभियान चलाया गया जिसमें जोध सिंह मिन्हास, जगरूप सिंह, जय देव, अर्जुन, आदिल, रंजु, विजय कुमारी, ममता, अनु, रेखा, अनीता, रजनी, सरिता, शारदा, निशा, स्वतंत्र आदि ने इसमें सहयोग किया ताकि श्रद्धालु ठीक ढंग से स्नान कर सकें। उन्होंने जवाली प्रशासन से भी अनुरोध है कि जहां पर बैसाखी ही नहीं परंतु वर्ष भर श्रद्धालु आकर स्नान आदि करते हैं तथा इस जगह को व्यवस्थित ढंग से बनाया जाए। महिलाओं के स्नान हेतु अलग से स्नानागार बनाए जाएं। उन्होंने वहीं यह भी मांग उठाई है कि आज से ही देहर खड्ड किनारे लगे क्रशरों को बन्द करने के निर्देश दिए जाएं ताकि पानी साफ हो सके। लोगों ने इस अभियान की प्रशंसा की है तथा इस कार्य को सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *