February 18, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमकैप्स संस्थान बठेडा में आयोजित योग शिविर में 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया

बंगाणा, अजय शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमकैप्स संस्थान बठेडा में आयोजित योग शिविर में 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया । आयुष विभाग, ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इस शिविर में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए रोज़ योग करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया । योग विश्व को भारत की देन है और आज के दिन पूरे विश्व में योग शिविर आयोजित किए गए हैं । प्रतिदिन केवल 30 मिनट भी योग करने से हम उम्र भर बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *