पुस्तक विक्रेता संघ की बैठक आयोजित
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, 20 जून : दौलतपुर चौक के पुस्तक विक्रेता संघ की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संघ के चेयरमैन मोहन लाल व प्रधान राजकुमार शारदा भी शामिल हुए। संघ ने डी सी ऊना से किताबों को आवश्यक वस्तु घोषित किए जाने की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा की किताबें बच्चों के लिए जरुरी है जिसके कारण किताबों को आवश्यक वस्तु श्रेणी में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की सी. बी. एस. ई. बोर्ड की अंग्रेजी व मैथ की पुस्तकों की खुले बाजार में बिक्री सुनिश्चित की जाये ताकि इन पुस्तकों की स्कूलों में हो रही बिक्री में खुली लुट खसूट से छात्र अभिभावकों को राहत दिलाई जा सके। इस मौके पर संघ पदाधिकारी शशिभूषण ,प्रबीन कुमार , अजय कुमार , यशपाल सिंह , अरुण लाली इत्यादि उपस्थित रहे।
