उपमण्डल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल में जागरूकता शिविर आयोजित
सोलन, कमल जीत: उपमण्डल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें चायल व आसपास की ग्राम पंचायतों की पचास महिलाओं ने भाग लिया।
आईसीएसडब्ल्यू की प्रधान शांति जायसवाल ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं को साइबर क्राइम से बचने बारे में जानकारी दी गई हैं तथा किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा न करे और न ही किसी लिंक को क्लिक करें और न ही दिए गए किसी मैसेज को पढ़कर कोई कदम उठाएं। हमेशा सतर्क ओर सचेत रहें।
इस शिविर में ईशा सिलाई कढ़ाई केंद्र चायल की प्रभारी शांता ठाकुर सहित अन्य महिलाओं आशा, पूनम, निशा, रेखा, सहित पचास महिलाओं ने शिरकत की।
