सुजानपुर विधानसभा की कुठेड़ा और टिब्बी पंचायत के बताए गए विकास के कामों पर सरकार से मिली अनुमति, जल्दी शुरू होगा काम: अमन जसवाल
मुख्यमंत्री और विधायक का किया धन्यवाद
रजनीश, हमीरपुर: आज कुठेड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान व कांग्रेस युवा नेता अमन जसवाल ने बताया कि क्षेत्र की जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास करवाना ही एकमात्र प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत राणा और माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से क्षेत्र की sadken, डंगे, नालियां, बिजली व पानी आदि का समाधान करने के लिए 12 मार्च को जो निवेदन किया गया था उस पर करवाई शुरू हो गई है।
इसमें ग्राम पंचायत कुठेड़ा की गांव धुनातर, गांव डलवाना ब्राह्मणा की दो सड़कें, गांव भाटी की सड़क, गांव डलवाना गुजरा से लम्बेहड़ा सड़क,कुठेड़ा लोहारडा की सड़क, गांव मुठान बिहाला की थ्री फेज बिजली लाईन, गांव ढंगोटा ब्राह्मणा की थ्री फेज बिजली, गांव कुठेड़ा की सड़क की नाली, ग्राम पंचायत टिब्बी के नखरेड मुंशिया की सड़क, ग्राम पंचायत टिब्बी के गांव चलोखर में स्कूल, एससी बस्ती व लोहार बस्ती का थ्री फेज बिजली का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीडीसी मेंबर नीलम जसवाल ने अपने इलाके की समस्याएं बताई थी। उन पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।
पूर्व प्रधान अमन जसवाल और बीडीसी सदस्य नीलम कुमारी ने इसके लिए मुख्यमंत्री और विधायक का धन्यवाद किया सभी क्षेत्र वासियों को बधाई दी।
