राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला सम्मान से सम्मानित हैं जसूर की मालविका पठानियां
रघुनाथ शर्मा बेबाक़, जसूर: भारतीय जनता पार्टी ने अपने मुख्य कार्यालय दिल्ली में पूरे भारत से करीब 100 महिलाओं को उत्कृष्ट महिला सम्मान से सम्मानित किया है जिनमें हिमाचल प्रदेश की नूरपूर विधानसभा की जसूर निवासी मालविका पठानियां को उत्कृष्ट महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। मालविका पठानियां जो हिमाचल प्रदेश के लिए प्रदेश संयोजिका थी, जेम पोर्टल के क्रियान्वयन व हिमाचल प्रदेश में जेम पोर्टल के क्षेत्र में उन के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
मालविका पठानियां ने प्रदेश में भ्रमण कर गाँव गाँव जा कर महिला मंडलों को और घर पर काम कर रही बहनों को इस ऑनलाइन पोर्टल पर कैसे अपने उत्पादों को डालना और बेचने की प्रशिक्षण दिया जिससे उनकी अपने घर से ही आमदनी बढ़े। इस तरह पोर्टल पर ऑनलाइन व्यापारिक सहयोग लेने की बहुत बड़ी भूमिका निभाई।
उन्होंने प्रदेश की हजारों बहनों को इस से जोड़ कर व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया और लाखो की आमदनी के सुअवसर खोले।
मालविका ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल को, राष्ट्रीय अध्यक्षा वनीति के साथ इस मुहिम को आगाज देकर आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया।
